अमरवाड़ा नगर पालिका में गंदगी का अंबार, धराशायी सफाई अभियान
रिपोर्ट-ठा.रामकुमार राजपूत
प्रधान संपादक-पंचायत दिशा समाचार
छिदंवाडा म.प्र
12/02/2020
छिदंवाडा(अमरवाड़ा)- अमरवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान की हवा निकल गई है। नगर के विभिन्न वार्डों में फैला कूड़े के ढेर अभियान की चरमराती दशा को उजागर कर रहे हैं। वार्डों में हर जगह गंदगी का अंबार लगा है। कहने के लिए तो प्रदेश सरकार द्वारा सफाई का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नगर पालिका अमरवाड़ा की सूरत जरा भी नहीं बदली है। जब हमारी टीम ने नपा क्षेत्र के आधा दर्जन वाडों की सफाई अभियान की हकीकत जानी तो मोहल्लों की बदरंग तस्वीर उभर कर सामने आ गयी। हर तरफ गंदगी का अंबार फैला था। नगर पालिका के समाने ही गंदगी फैली है तो नगर क्या हाल होगा । अमरवाड़ा नगर पालिका के पूरे मोहल्ले की हालत बदतर दिखी। जगह-जगह कूड़े का ढेर अभियान की सच्चाई बता रहा था। वार्ड में घर के सामने ही कूड़ा पसरा हुआ था। और तो और नपा के सफाई कर्मी रोज कभी भी साफ-सफाई नहीं कर रहे हैं। इसका नजारा नगर पालिका अमरवाड़ा में देखने को मिला। रोज सैकड़ों महिला, पुरुष,बच्चे सभी कूड़े से होकर ही गुजर रहे थे। हर तरफ फैला कूड़े का अंबार सफाई अभियान की सच्चाई को बता रहा था। इन वार्डों के लोग कूड़े को हटाने के लिए नपा कार्यालय अमरवाड़ा के नगरवासी सफाई कर्मियों से भी गुहार लगाते थक चुके हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था में जरा भी परिवर्तन नहीं दिख रहा है। दुखद तो यह है कि गंदगी का यह अंबार तो तब लगा है जब प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में सफाई अभियान
चलाया जा रहा है।
पंचायत दिशा समाचार
प्रधान संपादक-छिदंवाडा
मोबाइल-8461876470,8989115284
अमरवाड़ा नगर पालिका में गंदगी का अंबार, धराशायी सफाई अभियान