छिदंवाडा जिलें में शीतलहर का प्रकोप, फसलों को नुकसान, किसानों पर संक
पंचायत दिशा समाचार
प्रधानसंपादक-ठा.रामकुमार राजपूत छिदंवाडा 11/01/3020
पंचायत दिशा - छिदंवाडा जिलें में शीतलहर का प्रकोप के कारण किसानों को चिंता में डाल दिया क्योंकि उत्तरीय-पश्चिमी हवा से शीतलहर का दौर देखने को मिल रहा है। बढ़ती ठंड के चलते एक बार फिर फसलों पर पाले का खतरा मंडराने लगा है।
ग्रामीण क्षेत्र में तो हाल बेहाल है। साथ ही शहर में भी लोग शाल, स्कार्फ, स्वेटर, जैकेट में घूमते नजर आ रहे हैं। गत् दिवस चली शीतलहर से फसलों को भारी नुकसान होना बताया जा रहा है। कई स्थानों पर फसल के उपर बर्फ की परत जमी हुई देखी गई।
पिछले ४-५ दिनों से शीतलहर का दबदबा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात्रि को पारा 7 डिग्री ही रह गया। इसके कारण धनिया आलू टमाटर एवं चने की फसल बुरी तरह प्रभावित हो गई। किसानों का कहना है कि गिरते तापमान के चलते चना, धनिया आलू टमाटर और अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। फसलों के फूल जल गए हैं जिसके चलते उपज प्रभावित होगी। ठंड का प्रकोप इतना अधिक है कि फसल पर बर्फ की परत जम रही है। पानी की पाइप लाइनो में भी बर्फ की मोटी परत जम गई है। शुक्रवार बीझावाडा समसवाडा केदारपुर सलखनी सुरजना आदि गांवों के किसानो ने बताया कि इस ठंड से फसल नष्ट हो जाएगी।
शहर में भी ठंड से भी हाल बेहाल
निरंतर तापमान गिरने से लोगो की दिनचर्या में परिवर्तन देखने को मिला है। मार्निंग वॉक पर जाने वाले लोगो की संख्या भी अचानक कम हो गई है। वहीं घरों के बाहर लोग धूप सेकते हुए नजर आ रहे हैं। सर्दी बढऩे के कारण मौसमी बिमारी के मरीज भी एकाएक बढ़ गए है। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी भगा रहे है।
सर्वे की बढऩे लगी मांग
शीतलहर के प्रकोप से फसलें प्रभावित होने के कारण अब किसानों द्वारा अपनी फसल का सर्वे कराने की मांग भी की जा रही है लेकिन आगर जिले के हालात यह है कि अधिकारियों से फोन पर या कार्यालय में सम्पर्क करना फिलहाल किसानो के बस की बात नहीं है। किसानों ने बताया कि कृषि विभाग का अमला अपडाउन करता है। मुख्यालय पर नहीं रहता है जिसके कारण किसान अपनी सूचना भी नहीं दे पाते है। ठीक इसी तरह के हालात राजस्व विभाग के भी है। अधिकारियों से सम्पर्क करना अब किसानों के बस की बात नहीं है। जब इस संबंध में उप संचालक कृषि छिदंवाडा तथा एसडीओ कृषि से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होने फोन रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझा।
संसद नकुलनाथ जी को सौपेंगे ज्ञापन
किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर सौंपे जाने वाले ज्ञापन में शीतलहर से प्रभावित हुई फसल का सर्वे कर किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी।
शाम होते ही अलावा का लेना पड़ रहा है सहारा
पिछले तीन दिनों से उत्तर भारत से आ रहीं ठण्डी हवाओं का असर क्षेत्र के तापमान में गिरावट के साथ देखने को मिल रहा है। गत रात्रि सबसे कम तापमान 7 डिग्री नोट किया गया। खेतों पर बर्फ की परत जमने की खबरे भी ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहीं है। सबसे अधिक नुकसान धनिया आलू टमाटर एव चना बोने वाले किसानों को हुआ है। क्षेत्र में कई किसानों की आलू टमाटर एव चना की फसल को ठंड के कारण नुकसान हुआ है। फसल के साथ साथ शीत लहर का असर आम जन जीवन पर भी देखने को मिल रहा है। शाम होते ही क्षेत्र में जगह जगह अलाव का आनन्द लेते लोगों को देखा जा सकता है। यहीं नहीं थाना परिसर में भी शाम होते हीं प्रतिदिन पुलिस जवान अलाव के सहारे रात्री पहरा कर रहे है। अगर आने वाले दिनों में तापमन में राहत नहीं मिली तो सबसे अधिक नुकसान किसानों को होने की संभावना हैं।
पंचायत दिशा समाचार
छिदंवाडा 11/01/2020